Skip to content

Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
• https://www.facebook.com/
• https://twitter.com/
• https://t.me/
• https://www.instagram.com/
• https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
• Home
• Home
Subscribe
Close

Search

National

Amroha News: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा

By
July 14, 2026 3 Min Read
0

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जनपद में खाकी को शर्मसार करने वाले हिट एंड रन मामले में पुलिस ने आरोपी सिपाही संजीव तोमर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया. आरोपी पर नशे की हालत में कार चलाकर दो लोगों को टक्कर मारने का आरोप है. पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.

आरोपी सिपाही टक्कर मारने के बाद टायर फटने के बाद भी कार दौड़ाता रहा, पब्लिक ने उसे पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया. मामला डिडौली थाना क्षेत्र का है. इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है.

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक,सोमवार देर रात क्षेत्र निवासी अमित अपने परिवार के साथ जोया से घर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार कार चला रहे सिपाही संजीव तोमर ने दो लोगों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद भी आरोपी नहीं रुका और कार का एक टायर फटकार निकल गया हाईवे पर चिंगारी देती हुई कर आगे बढ़ती रही काफी दूर तक नेशनल हाईवे 9 पर वाहन दौड़ाता रहा, जिससे अफरा-तफरी मच गई.

यह भी पढ़ें: यूपी में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान, ‘आरक्षण नहीं तो वोट नहीं’, संजय निषाद को दी 6 महीने की मोहलत

6 किमी हाईवे पर बिना टायर रिम पर दौड़ी कार

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के सामने हुई घटना के बाद आरोपी सिपाही ड्राइवर ने कार नहीं रोकी और लगातार 6 किलोमीटर दूर टोल टैक्स तक रिम पर ही गाड़ी दौड़ाता रहा. घटना के बाद पीछा कर रहे लोगों ने कर चालक को पकड़ कर पीटा उसके बाद पुलिस को सूचना दी.मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया.

पुलिस ने शुरू की कार्यवाही

पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया. न्यायालय में पेश किए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया. इस दौरान पुलिस हिरासत में आरोपी का वीडियो भी सामने आया है. अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है. मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच की जा रही है. वहीं पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की गई है तथा विभागीय कार्रवाई भी प्रचलित है.

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान UP में एक्टिव, कल लखनऊ में पार्टी की अहम बैठक

Source

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में…', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील

Next

तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

• किसानों के लिए UP सरकार का तोहफा, इस एक योजना से बदल जाएगी जिंदगी, मिलेगी 90 प्रतिशत सब्सिडी
• Ganga Expressway: 'टोल टैक्स दो, फ्री में तैराकी करो…' बाढ़ में डूबा गंगा-एक्सप्रेसवे का हिस्सा, लोगों ने लिए मजे
• न बिजली का तामझाम, न रिमोट…खुद-ब-खुद हिलती-डुलती हैं भगवान कृष्ण और कंस की मूर्तियां, उंगली पर घूमता सुदर्शन चक्र
• DM ऑफिस परिसर में मौजूद मस्जिद तोड़ा जाएगा, ₹65000000 का जुर्माना बरकरार, कोर्ट का फैसला
• 'योगी राज में हम सुरक्षित, सपा सरकार में झूठे केस लादकर बनाया जाता था गुंडा', सहारनपुर में RLD की स्वाभिमान रैली में बोले मुस्लिम

Recent Comments

No comments to show.

Archives

• September 2026
• August 2026
• July 2026
• June 2026

Categories

• National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme