पेट का इलाज कराने गए युवक का कट गया हाथ, डॉक्टर ने कहा- 'मैं पेट का डॉक्टर हूं…' लोहिया अस्पताल का मामला
लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पेट दर्द का इलाज कराने आए 21 वर्षीय युवक अंकित राठौर को डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की घोर अनदेखी के चलते अपना बायां हाथ हमेशा के लिए गंवाना पड़ा. आरोप है कि ड्रिप लगाने के लिए लगाए गए कैनुला से हाथ में जानलेवा इंफेक्शन फैल गया. शिकायत करने पर डॉक्टर ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि ‘मैं पेट का डॉक्टर हूं, हाथ का नहीं.’ संक्रमण इतना फैल गया कि दो बार में युवक का हाथ काटना पड़ा. मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जांच के कड़े आदेश दिए हैं.