भाइयों संग झूला झूले रामलला; लक्ष्मण के शेषावतार की पूजा, नागपंचमी पर अयोध्या में उमड़े श्रद्धालु
नागपंचमी और श्रावण के तीसरे सोमवार पर अयोध्या में रामलला का भव्य झूलनोत्सव हुआ। प्रभु श्रीराम माता सीता और तीनों भाइयों संग रजत हिंडोले पर विराजे। करीब 500 साल के इतिहास में पहली बार रामलला कुबेर टीला पर झूला विहार के लिए पहुंचे।