यूपी में भारी बारिश से तबाही, प्रयागराज और कन्नौज में दो लोगों की मौत, 30 जिलों में फिर अलर्ट जारी
यूपी के अधिकांश जिलों में रुक-रुक हो रही बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। कुछ जिलों में आकाशीय बिजली से दो लोगों की मौत भी हुई है। नदियों का भी जलस्तर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने एक बार फिर 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।