CM योगी ने की बाढ़ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

उत्तर प्रदेश में बरसात के कारण हुए जलजमाव लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है, गोरखपुर में आयोजित बैठक में सीएम योगी ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया है कि मानसून में महानगर में जलभराव किसी भी दशा में न होने पाए. यह सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाकर नालियों एवं बड़े नालों की अच्छे से सफाई करा ली जाए. सफाई कार्य का नियमित पर्यवेक्षण भी किया जाए.

दरअसल, सीएम योगी शनिवार दोपहर गोरखनाथ मंदिर में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे. जिसमें प्रशासन, पुलिस, पीडब्ल्यूडी, जीडीए, नगर निगम, बिजली, सेतु निगम आदि विभागों के अधिकारी शामिल रहे. मुख्यमंत्री ने जनपद में निर्माणधीन परियोजनाओं की प्रगति के बारे में पूछा और कहा कि सभी कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ समय से पूरा किया जाए. उन्होंने बाढ़ बचाव कार्यों और महानगर में जलनिकासी की व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी ली.

उत्तराखंड: राफ्टिंग नियमों से विदेश रोजगार तक, पढ़ें धामी कैबिनेट के बड़े फैसले

’गोड़धोइया नाला जहां तैयार नहीं, वहां जलनिकासी के लिए बने मार्ग'

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोड़धोइया नाला जहां तैयार नहीं हो पाया है, वहां भी जलनिकासी के लिए मार्ग बना दिया जाए. शहर के बड़े हिस्से का पानी यहां से निकलेगा. मुख्यमंत्री को नगर निगम की ओर से बताया गया कि नालों की सफाई लगभग पूरी कर ली गई है. नालों की सफाई व जल निकासी को लेकर नियमित रूप से निरीक्षण भी किया जा रहा है.

बाढ़-बचाव की तैयारियों की समीक्षा

बाढ़ बचाव की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी बंधों को सुदृढ़ कर लिया जाए. सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ बचाव की तैयारी पूरी है. सीएम ने बाढ़ चौकियों को तैयार रखने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि नदियों के जलस्तर पर नियमित रूप से नजर रखी जाए. तटबंधों पर निगरानी बढ़ा दी जाए. किसी भी दशा में लोगों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए. बैठक में मुख्यमंत्री ने शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की.

निर्माण कार्यों की प्रगति के बारे में ली जानकारी

उन्होंने पैडलेगंज-ट्रांसपोर्टनगर सिक्सलेन फ्लाईओवर की प्रगति के बारे में पूछा. सेतु निगम की ओर से बताया गया कि इसका निर्माण पूरा हो गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीएम ग्रिड की परियोजनाओं के बारे में भी जानकारी ली. साथ ही मानीराम-बालापार रोड, असुरन-पिपराइच रोड, असुरन-चारफाटक रोड, एचएन सिंह चौहारा-हड़हवा फाटक रोड की प्रगति भी पूछी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कार्यों को तेजी से पूरा किया जाए. मानसून को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा काम पूरा कर लिया जाए. गुणवत्ता का पूरा ध्यान सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी नियमित रूप से इन परियोजनाओं के प्रगति की समीक्षा करें और समय-समय पर निरीक्षण भी करें. मुख्यमंत्री ने जीडीए, गीडा के कार्यों की भी जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने बिजली निगम के कार्यों की भी समीक्षा की.

लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए- सीएम योगी

उन्होंने कहा कि लोगों को निर्बाध बिजली की आपूर्ति मिलनी चाहिए. प्रयास करें कि फाल्ट न होने पाए. यदि कहीं फाल्ट मिले तो उसे तत्काल दुरुस्त कर लिया जाए. अभियंता, लोगों के फोन जरूर उठाएं. लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए. सीएम योगी ने कहा कि जहां लाइन लॉस ज्यादा है यानी जिन इलाकों में बिजली का उपभोग करने के बाद भी लोग बिल नहीं जमा कर रहे हैं, वहां बिल जमा कराने के लिए अभियान चलाया जाए.

Basti News: बस्ती में खून का रिश्ता हुआ शर्मसार, दो सगी बेटियों से रेप के आरोप में पिता गिरफ्तार