5 मिनट लेट होने पर डिलीवरी बॉय को पीटने वाला बैंक मैनेजर गिरफ्तार; फ्लैट में ताला लगाकर फरार था
मेरठ में ऑर्डर पांच मिनट लेट होने से नाराज यूको बैंक मैनेजर ने डिलीवरी बॉय अमित यादव को फ्लैट में ले जाकर पीटा। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी मैनेजर यमन कंसल को गिरफ्तार कर लिया।