यूपी में रिश्ते शर्मसार: बुजुर्ग की मौत पर अपनों ने छोड़ा साथ, पत्नी भी नहीं आई, बेगानों ने किया अंतिम संस्कार
इटावा में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस पिता ने बच्चों को पाल पोसकर बड़ा किया। बचपन से लेकर जवानी तक हर परेशानियां उठाईं। जिस पिता ने कभी परिवार के साथ जीवन बिताया, उनकी आखिरी विदाई के समय भी उनके पास अपना कोई नहीं आया।