अखिलेश यादव का बड़ा चुनावी दांव! सपा सरकार बनते ही 16 अगस्त को मिलेगी सरकारी छुट्टी, भड़के BJP सांसद ने कहा- 'अपना रिपोर्ट कार्ड दिखाएं'
Lucknow Latest News: लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने वादा किया कि राज्य में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर 16 अगस्त को रानी अवंतीबाई लोधी के सम्मान में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने लोधी समाज के अधिकारों और सम्मान की रक्षा का भरोसा दिलाया.