Varanasi News: वाराणसी में मल्टीलेवल मार्केटिंग गिरोह का भंडाफोड़, 300 युवाओं को बंधक बनाकर ठगी का आरोप

वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े मल्टीलेवल मार्केटिंग और पिरामिड स्कीम चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. आरोप है कि यह गिरोह बेरोजगार युवाओं को नौकरी और बेहतर कमाई का सपना दिखाकर उनसे 25-25 हजार रुपये जॉइनिंग फीस के नाम पर वसूलता था. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 19 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि करीब 300 ट्रेनी युवाओं को वहां से मुक्त कराया गया.

विदेश घूमने और लग्जरी लाइफ का दिखाते थे सपना

पुलिस के मुताबिक, गिरोह युवाओं को जल्दी अमीर बनने, विदेश घूमने और लग्जरी जीवन जीने के सपने दिखाकर अपने जाल में फंसाता था. शुरुआत में उन्हें बताया जाता था कि थोड़े समय में लाखों रुपये की कमाई हो सकती है.

यूपी: जिला अस्पताल की शोभा बढ़ाते रहे जंजीर से बंधे ‘स्ट्रेचर’, बेटों की बाहें बनी मां का सहारा

इसके बाद उनसे 25 हजार रुपये जमा कराए जाते थे और उन्हें नए लोगों को जोड़ने का टारगेट दिया जाता था. इतना ही नहीं, ट्रेनी पर अपने परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों को भी इस स्कीम में शामिल करने का दबाव बनाया जाता था.

मानसिक प्रताड़ना और बंधक बनाने का आरोप

जांच में सामने आया है कि गिरोह सिर्फ पैसे की ठगी ही नहीं कर रहा था, बल्कि कई युवाओं को मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किया जाता था. आरोप है कि करीब 300 ट्रेनी को एक जगह रखकर उनकी आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई थी. पुलिस की छापेमारी के दौरान इन सभी युवाओं को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया.

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला बड़े स्तर पर ठगी से जुड़ा हुआ लग रहा है. गिरफ्तार किए गए 19 आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस नेटवर्क से अब तक कितने लोगों को जोड़ा गया और कितनी रकम की ठगी हुई.

’मंदिर ट्रस्टों में भी हो गैर हिंदू सदस्यों की नियुक्ति’, कांग्रेस नेता शाहनवाज आलम ने की मांग

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह का नेटवर्क अन्य जिलों या राज्यों तक फैला हुआ है या नहीं. अधिकारियों ने युवाओं से अपील की है कि नौकरी या जल्दी अमीर बनने के नाम पर चल रही ऐसी योजनाओं से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें.