16 रुपये में सूट! 16 मिनट के ऑफर ने कानपुर में मचा दी भगदड़, हजारों की भीड़ से बाजार में हड़कंप
Kanpur Alam Market News: कानपुर के आलम मार्केट में 16 रुपये का एक ऑफर ऐसा वायरल हुआ कि देखते ही देखते हजारों लोग दुकान के बाहर जमा हो गए. दावा था कि सिर्फ 16 मिनट के लिए कोई भी सूट महज 16 रुपये में मिलेगा. ऑफर की खबर फैलते ही बाजार में भीड़ बेकाबू हो गई और धक्का-मुक्की के बीच भगदड़ जैसे हालात बन गए.