नेपाल में लगातार बारिश के चलते उफनाई घाघरा, एल्गिन ब्रिज पर डेंजर मार्क से ऊपर; बाढ़ का खतरा
रविवार सुबह 8 बजे के आंकड़ों के अनुसार, एल्गिन ब्रिज पर घाघरा नदी का जलस्तर 106.110 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान 106.070 मीटर से 4 सेंटीमीटर ऊपर है। वहीं, अयोध्या में जलस्तर 92.390 मीटर पर स्थिर बना हुआ है। नेपाल की पहाड़ियों पर हो रही मूसलाधार बारिश अब बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।