सांप ने डसा तो भाई ने लगाए 150 थप्पड़, डॉक्टरों ने दिए 15 एंटी-वेनम इंजेक्शन, ऐसे बची 21 साल के अरुण की जान
Snake Bite: हरदोई में जहरीले सांप के डसने के बाद 21 साल के युवक की जान मुश्किल में पड़ गई. हालत बिगड़ने पर बड़े भाई ने उसे होश में रखने के लिए 150 थप्पड़ मारे और मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने दो घंटे के अंदर 15 एंटी-वेनम इंजेक्शन दिए. समय पर अस्पताल पहुंचने और डॉक्टरों के तुरंत इलाज से युवक की जान बच गई.