Vegetables Farming : पालक से शलजम तक…अगस्त-सितंबर में लगाएं ये 8 सब्जियां, जानिए बंपर पैदावार की ट्रिक
Vegetables Farming Tips : क्या आप भी सब्जियां उगाने के बारे में सोच रहे हैं. सब्जियों की खेती के लिए अगस्त और सितंबर का मौसम बेस्ट है. इस मौसम में ऐसी कई सब्जियां हैं, जिनकी बाजार में तगड़ी मांग रहती है. लोकल 18 से गोंडा के कृषि वैज्ञानिक डॉ. अवनीश कुमार मिश्रा बताते हैं कि किसान अपने खेत की मिट्टी, पानी की उपलब्धता और स्थानीय बाजार को ध्यान में रखकर फसल का चुनाव कर सकते हैं. अगस्त और सितंबर में लगाई जाने वाली प्रमुख सब्जियों में मूली, पालक, धनिया, मेथी, शलजम, गाजर, फूलगोभी और मटर शामिल हैं. अगस्त के बाद मूली की खेती के लिए मौसम अनुकूल होने लगता है. किसान इसे जल्दी आमदनी देने वाली सब्जी के रूप में अपना सकते हैं.