थप्पड़ मारने पर हाथ काटकर ले गए; अयोध्या में हैवानियत की हदें पार
अयोध्या के गोसाईंगंज में पुरानी रंजिश में चार आरोपियों ने युवक को शराब-गांजा पिलाकर नशे में किया और धारदार हथियार से उसका बायां हाथ काटकर ले गए। गंभीर घायल को मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।