दरारें देखकर खाली कराया इलाका, बंद कराई गईं दुकानें, ताश के पत्ते की तरह बिखर गई पुरानी इमारत
मुजफ्फरनगर में वर्षों पुरानी इमारत में अचानक से दरार आ गईं। इमारत में दरारें देखकर पुलिस को सूचना दी गई और इलाके के लोगों को अलर्ट करते हुए सभी को घरों से बाहर निकलने को कहा गया। कुछ ही देर बाद इमारत जमीदोज़ हो गई। जिससे बड़ा हादसा टल गया।