UP Weather: यूपी में मॉनसून फिर ऐक्टिव, रिंगबांध पर सरयू से तेज कटान, भारी बारिश का अलर्ट
सरयू नदी ने मोजपुर रिंगबांध के पास शनिवार रात तेज कटान शुरू कर दी। इसे लेकर लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। उधर, मौसम विभाग ने 16 अगस्त को प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।