कपड़े चमकाने वाले केमिकल से बन रहा था पनीर! गाजियाबाद के नाहली गांव में आधी रात 3 फैक्ट्रियों पर छापा, दिल्ली में होनी थी सप्लाई
Ghaziabad News: रक्षाबंधन और त्योहारों की आहट के साथ ही मिलावटखोरों ने बाज़ार में ‘ज़हर’ घोलने की तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त रणनीति ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया. गाजियाबाद के नाहली गांव में आधी रात को हुई इस बड़ी कार्रवाई ने मिलावट के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जहां कपड़ों को चमकाने वाले रसायनों से पनीर और मावा तैयार कर दिल्ली तक सप्लाई किया जा रहा था.