Moradabad News: मुरादाबाद में मां-बेटे की गला रेतकर हत्या, पहचान छिपाने के लिए जलाया चेहरा; पति और जेठ पर शक

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से मां-बेटे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिले के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में आरोपियों ने हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए शव का चेहरा जला दिया. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह अपने पति से 2 साल से अलग रह रही थी.

पुलिस की जांच में घटना की वजह घर की संपत्ति बेचने को लेकर सामने आ रही है, पुलिस ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है. पुलिस को शक है कि घटना को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि मृतका का पति है, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है. पुलिस को महिला के एक परिचित पर भी शक है जो महिला के संपर्क में था. आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का पुलिस अधिकारी दावा कर रहे हैं.

लखनऊ: अलीगंज अग्निकांड में अवैध निर्माण पर आज आ सकता है फैसला, LDA ने आदेश रखा सुरक्षित

चेहरा छिपाने के लिए जलाया शव

दरअसल, घटना पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मोढ़ा तैय्या गांव की है, बीते बुधवार की सुबह पाकबड़ा पुलिस को सूचना मिली थी कि लल्लू सिंह के गन्ने के खेत में महिला का शव पड़ा हुआ है.पुलिस ने पाया कि महिला की गला रेतकर हत्या की गई है और महिला के चेहरे को जलाकर पहचान छुपाने की कोशिश की गई. घटना की जांच के लिए मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया.

घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर मिला बच्चे का शव

इसी तरह गुरुवार को घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर खेत में 10 साल के बच्चे का शव मिला, बच्चे की हत्या गला घोंटकर की गई. डबल मर्डर की घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया, घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक टीम ने मोके से साक्ष्य जुटाए हैं.

महिला ने की थी दूसरी शादी

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मृतक महिला की शिनाख्त सीमा पत्नी जसराम निवासी मोढ़ा तैय्या के रूप में हुई है और मृतक बच्चा भी सीमा का बेटा अंकुश है. महिला की एक शादी पहले हो चुकी थी, महिला के 2 बच्चे हैं एक बच्चा पहले पति से है और दूसरा बच्चा जसराम का है. दोनों का शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है.

पति और जेठ का नाम आया सामने

उन्होंने बताया कि घटना की वजह जमीन बेचने को लेकर सामने आ रही है, घटना कारित करने में पति जसराम और जेठ जयरकम का नाम प्रकाश में आया है, दोनों ही आरोपी फरार हैं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

सीएम योगी से मिलकर यह मुद्दा उठाने वाले थे बीजेपी नेता चंद्रमणि पांडेय, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट!