Skip to content

Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
• https://www.facebook.com/
• https://twitter.com/
• https://t.me/
• https://www.instagram.com/
• https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
• Home
• Home
Subscribe
Close

Search

National

'एसपी नहीं गुंडा है', मेरठ में पुलिस के थप्पड़कांड पर भड़के कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम

By
July 10, 2026 2 Min Read
0

उत्तर प्रदेश के मेरठ में प्रदर्शनकारियों पर एसएसपी अविनाश पांडेय के थप्पड़ बरसाने वाले मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है. विरोधी दलों ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाए हैं वहीं इस पूरे विवाद पर यूपी में कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का भी बड़ा बयान सामने आया हैं उन्होंने एसएसपी को गुंडा बताया और कहा कि वो एसपी में दलितों के प्रति नफरत भरी हुई है इसलिए उसने थप्पड़ बरसाए.

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए एसपी  अविनाश पांडेय के थप्पड़कांड पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि "वो एसपी नहीं गुंडा है..दलित विरोधी है..मुस्लिम विरोधी है और संविधान विरोधी है.". उन्होंने कहा कि रवि गौतम दलित है इसलिए वो थप्पड़ मार रहा है. इस एसपी के अंदर नफरत भरी हुई है. इस एसपी को तुरंत सस्पेंड किया जाना चाहिए और गिरफ्तार करके पूछताछ होनी चाहिए.

एसएसपी के थप्पड़कांड पर उठाए सवाल

कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को लेकर सड़क पर जाएगी. यह वही अधिकारी है जिसने कहा था कि ईद पर जो नमाज पढ़ने सड़क पर आएगा, उसको बंद करूंगा, उस पर मुकदमा दर्ज करूंगा और पासपोर्ट भी रद्द करूंगा. यह वही अधिकारी है जिसने फिल्म ‘धुरंधर’ को दो सिनेमा हॉल बुक करके दारोगाओं को दिखाया था. जो हिंदू-मुसलमान करने वाली फिल्म है.

अखिलेश यादव ने भी योगी सरकार को घेरा

एसपी थप्पड़कांड को लेकर विरोधी दल प्रदेश सरकार पर हमलावर हैं. इससे पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इसे लेकर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा राज में पुलिस अन्याय का रिकॉर्ड तोड़ रही है. मेरठ में दलित समाज की बेटी ललिता गौतम के लिए न्याय की आवाज़ उठाने पर प्रहार और लाठी चार्ज बेहद निंदनीय है. उनकी पुलिस से उम्मीद करना बेमानी है.

’भैया से हाथ मिलाने का 10 हजार रेट’, ओम प्रकाश राजभर ने बताया अखिलेश यादव से मुलाकात का दाम

बता दें कि बुधवार को मेरठ की 20 वर्षीय दलित छात्रा ललिता गौतम हत्याकांड में आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की माँग और आरोपी के ख़िलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने की माँग को लेकर दलित संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया था. इस दौरान एसएसपी अविनाश पांडेय का एक वीडियो सामने आया जिसमें वो प्रदर्शनकारियों पर थप्पड़ बरसाते हुए दिख रहे हैं. जिसके बाद इसे लेकर बवाल तेज हो गया है. आज़ाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर ने भी एसएसपी पर कार्रवाई की माँग की है.

ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए

Source

Author

Follow Me
Other Articles
Previous

ललिता गौतम हत्याकांड के बीच मायावती का बड़ा बयान, BSP चीफ ने कहा- सड़कों पर मत उतरिए

Next

Moradabad News: मुरादाबाद में मां-बेटे की गला रेतकर हत्या, पहचान छिपाने के लिए जलाया चेहरा; पति और जेठ पर शक

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

• किसानों के लिए UP सरकार का तोहफा, इस एक योजना से बदल जाएगी जिंदगी, मिलेगी 90 प्रतिशत सब्सिडी
• Ganga Expressway: 'टोल टैक्स दो, फ्री में तैराकी करो…' बाढ़ में डूबा गंगा-एक्सप्रेसवे का हिस्सा, लोगों ने लिए मजे
• न बिजली का तामझाम, न रिमोट…खुद-ब-खुद हिलती-डुलती हैं भगवान कृष्ण और कंस की मूर्तियां, उंगली पर घूमता सुदर्शन चक्र
• DM ऑफिस परिसर में मौजूद मस्जिद तोड़ा जाएगा, ₹65000000 का जुर्माना बरकरार, कोर्ट का फैसला
• 'योगी राज में हम सुरक्षित, सपा सरकार में झूठे केस लादकर बनाया जाता था गुंडा', सहारनपुर में RLD की स्वाभिमान रैली में बोले मुस्लिम

Recent Comments

No comments to show.

Archives

• September 2026
• August 2026
• July 2026
• June 2026

Categories

• National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme