Sitapur Ground Report: मजदूरी करने वाला का लड़का या फिर ISI का मोहरा? बहन ने बताई सच्चाई
Sitapur News: स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) से ठीक पहले उत्तर प्रदेश एटीएस (UP ATS) ने देशविरोधी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. यूपी एटीएस ने कर्नाटक के कलबुर्गी से सीतापुर के रहने वाले समीर नाम के युवक को गिरफ्तार किया है. समीर पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) और पाकिस्तानी गैंगस्टर्स को देश की खुफिया जानकारी देने का गंभीर आरोप है. इसके अलावा, यूपी एटीएस ने हापुड़ से भी एक विदेशी युवक को हिरासत में लिया है, जो अवैध रूप से रह रहा था. हालांकि, समीर के परिवार वाले उसे निर्दोष बता रहे हैं.