बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के बांदा में चोरों का हैरान कर देने वाला कारनामा सामने आया है, जहां चोरी करने घुसे चोरों ने घर मे लगे नलों की टोंटियां चोरी कर ली और फिर उन्हें ले जाकर कबाड़ी को बेच भी दिया. बाद में घर के मालिक ने इस कांड को देखने के बाद पुलिस को सूचना दी. कीमती सामान की जगह टोटियां चोरी की घटना से हर कोई हैरान है.
<p style=”text-align: justify;”>पुलिस ने केस दर्ज किया और 12 घंटे के भीतर घटना में चोरों को गिरफ्तार कर लिया और चोरी हुई नलों की टोंटियां सहित इनके पास से पुलिस 8 हजार रुपये कैश और एक ई रिक्शा भी बरामद किया है. चारों आरोपियों की पहचान मनी, अमीर, अनस और आबिद के रूप में हुई है. 
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”‘लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..’, BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/akhilesh-yadav-takes-jibes-at-bjp-mla-sarita-bhadoria-abusive-language-viral-video-3175028″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: ‘लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..’, BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
<h3 style=”text-align: justify;”>कीमती सामान की जगह टोटियां चोरी-पुलिस भी हैरान 
<p style=”text-align: justify;”>मकान मालिक ने जब पुलिस से शिकायत की तो पुलिस भी हैरान रह गयी. मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू हुई.जब पुलिस ने पूछताछ की तो चोरों ने बताया कि घर में उन्हें कोई भी कीमती सामान नहीं मिला, न जेवर और न ही कैश मिला. जिस पर गुस्से में नलों की टोटियां ही चोरी कर लीं. जिसे कबाड़ी को बेच दिया. चोरों ने घरों के सभी नलों की टोटियां गायब कर दी थीं.
<h3 style=”text-align: justify;”>12 घंटे में चोरी का खुलासा 
<p style=”text-align: justify;”>इस मामले में सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र से सूचना मिली कि कुछ चोरों ने एक घर की नलों की टोंटियों और कुछ कैश चोरी कर लिया है. इस मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर की मुकदमा दर्ज किया गया और चोरों की तलाश शुरू की गई. उन्होंने बताया कि महज 12 घंटे के भीतर चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया, इनके कब्जे से घर की 25 टोंटियां, आठ हजार कैश, ई रिक्शा बरामद किया गया है. गिरफ्तार किए गए चोरों को जेल भेजकर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”हल्द्वानी में शुद्धिकरण की घटना पर भड़कीं मायावती, सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/bsp-chief-maywati-reaction-on-haldwani-mallikarjun-kharge-stage-shuddhikaran-incident-3174836″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: हल्द्वानी में शुद्धिकरण की घटना पर भड़कीं मायावती, सरकार से की सख्त कार्रवाई की मांग