4 शूटर, एक तो ₹100000 का इनामी, गोलियों की बौछार के बीच सबको निपटाया, STF के SI सुनील को मरणोपरांत 'कीर्ति चक्र'
STF Inspector Sunil Kumar: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार को मरणोपरांत देश के प्रतिष्ठित शांतिकालीन वीरता पुरस्कार कीर्ति चक्र (Kirti Chakra) से सम्मानित करने की घोषणा की गई है. 20 जनवरी 2025 को शामली जिले के झिंझाना इलाके में कुख्यात मुकीम काला गैंग के 1 लाख के इनामी बदमाश अरशद और उसके तीन शार्प शूटरों को मुठभेड़ में ढेर करने के दौरान इंस्पेक्टर सुनील कुमार अपराधियों की गोलियों से घायल हो गए थे. गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान 22 जनवरी को उनका निधन हो गया था.