UP Chunav: 'एक पर्चा छपवा देंगे छोटे से लेकर बड़े नेताओं के लिए', सपाइयों को ही क्यों 'धमकाने' लगे अखिलेश यादव?
Akhilesh Yadavs Instructions to SP Workers: अखिलेश यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव तक बयानबाजी में सावधानी बरतने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि सभी नेताओं को एक पर्चा दिया जाएगा और चुनाव तक केवल तय मुद्दों पर ही बोलना होगा. इनमें किसानों को खाद-डीएपी न मिलना, एंबुलेंस और डायल-100 सेवा की स्थिति, एक्सप्रेसवे और आरक्षण जैसे मुद्दे शामिल हैं. अखिलेश ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए युवाओं के आंदोलन का भी जिक्र किया. पार्टी कार्यकर्ताओं की धक्का-मुक्की पर उन्होंने आपसी सम्मान की अपील की. साथ ही, उन्होंने अपनी सरकार के दौरान बने मेट्रो, एक्सप्रेसवे और एंबुलेंस जैसी योजनाओं को उपलब्धि बताया.