संभल में मनाई जा रही थी जश्न-ए-आजादी, तभी भरभराकर गिरा स्कूल का छज्जा, एक बच्चे की मौत
उत्तर प्रदेश के संभल में स्वतंत्रता दिवस के जश्न के दौरान एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया. यहां अल-हसनैन पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण के बाद चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान मेन गेट पर बना छज्जा (कैनोपी) अचानक भरभरा कर गिर गया. इस मलबे के नीचे दबने से 6 साल के एक मासूम छात्र निजाम की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद स्कूल परिसर में चीख-पुकार मच गई. सूचना मिलते ही डीएम, एसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा. घायलों का इलाज जारी है और प्रशासन मामले की जांच कर रहा है.