लखनऊ में रिश्ते तार-तार, बहू से रेप के आरोप में रेलवे का सीनियर इंजीनियर अरेस्ट, ननदों और पति पर भी आरोप

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सीनियर इंजीनियर पर अपनी बहू से रेप का आरोप लगा है, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. रेलवे में वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर के पद पर तैनात 58 वर्षीय मुकेश कुमार तिवारी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. आरोपी कई महीनों से फरार चल रहा था. मुखबिर से उसकी लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने उसे आलमबाग स्थित कैरिज रिपेयर वर्कशॉप से पकड़ा है.

पीड़िता की शादी नवंबर 2023 में आरोपी के बेटे अभिषेक तिवारी से हुई थी. महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगा. उसके साथ मारपीट की गई, जबरन शराब पिलाई गई और मानसिक व शारीरिक रूप से लगातार प्रताड़ित किया गया.

यह भी पढ़ें: ’मित्र आप ऐसा मत किया करिए…’, अखिलेश यादव को ओम प्रकाश राजभर ने दे दी यह क्या सलाह?

रेप के बाद बंधक बनाकर कमरे में रखा गया

महिला ने आरोप लगाया कि 20 अप्रैल 2024 को मायके से लौटने के बाद उसके ससुर ने नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया और उसका रेप किया. पीड़िता का कहना है कि वारदात के बाद उसे तीन दिनों तक बंधक बनाकर कमरे में रखा गया और लगातार प्रताड़ित किया गया. मौका मिलने पर उसने पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला.

ननदों और पति ने सिगरेट से दागा

अपनी शिकायत में महिला ने यह भी आरोप लगाया कि सुहागरात के दिन आयोजित पार्टी में उसकी ननदों ने उसे जबरन शराब पिलाई और सिगरेट से दागकर यातनाएं दीं. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई. महिला के अनुसार, उसका पति और ननदें अक्सर घर पर दोस्तों के साथ पार्टियां करते थे. जब उसने इसकी शिकायत अपने ससुर से की तो उन्होंने कथित तौर पर कहा कि ‘ऐसी पार्टियां अमीर लोगों का शौक होती हैं.'

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पति, ससुर और अन्य आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, आपराधिक धमकी सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया. जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुकेश कुमार तिवारी के खिलाफ रेप की धारा भी जोड़ी. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर ट्रस्ट से हटाए जाने के बाद चंपत राय का पहला बयान, कहा- सारे आरोपों के जवाब दूंगा, सत्य सामने आएगा