नोएडा से दिल्ली जाना हुआ और आसान, अब यात्री एक कार्ड से Aqua Line और Blue Line पर कर सकेंगे सफर..जानें कीमत और बनाने का पूरा तरीका
नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने यात्रियों की सुविधा के लिए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड यानी NCMC लॉन्च किया है. अब यात्री एक ही कार्ड से नोएडा मेट्रो की Aqua Line और दिल्ली मेट्रो की Blue Line पर सफर कर सकेंगे. 300 रुपए में मिलने वाला यह कार्ड चार साल तक मान्य रहेगा और पुराने नोएडा मेट्रो कार्ड को मुफ्त में अपग्रेड भी कराया जा सकेगा.