छठ-दिवाली पर यूपी-बिहार की ट्रेनों में सीटों की नो टेंशन, तत्काल कोटे में मिलेंगी एक्सट्रा 12000 सीटें
Diwali Chhath Train Ticket: दिवाली और छठ पर घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे तत्काल टिकट का कोटा बढ़ाने की तैयारी में है. लखनऊ से दिल्ली और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में तत्काल की सीटें बढ़ाई जा सकती हैं, जिससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में कुछ राहत मिल सकती है.