लखनऊ विश्वविद्यालय में 100 सुरक्षाकर्मियों को नौकरी से हटाया, NSUI के साथ धरने पर बैठे कर्मचारी
Lucknow University News: लखनऊ विश्वविद्यालय में साल 2018 से काम कर रहे करीब 100 सुरक्षा कर्मियों को अचानक नौकरी से हटा दिया गया. इसके विरोध में सुरक्षा कर्मियों ने NSUI कार्यकर्ताओं के साथ गेट नंबर-1 के पास धरना दिया. कर्मचारियों ने नौकरी बहाल करने की मांग को लेकर नारेबाजी की.