Skip to content
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close
Search
National
आगरा: पहले फोटो सेशन… फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
By
August 15, 2026 3 Min Read
0
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के आगरा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां रिंकू नाम के व्यक्ति पर अपनी 11 महीने की बेटी को यमुना नदी में फेंकने का आरोप है. बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पिछले करीब 6 से 7 महीने से विवाद चल रहा था. इसी विवाद के बीच रिंकू अपनी पत्नी और 11 महीने की बेटी को बाजार घूमने के बहाने लेकर निकला और थाना सिकंदरा क्षेत्र के अकबरा के पुल पर पहुंचा. 
<p style=”text-align: justify;”>पहले रिंकू ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ फोटो सेशन कराया और इसके बाद अपनी गोद में मौजूद 11 महीने की बच्ची को यमुना नदी में फेंक दिया. घटना के बाद रिंकू की पत्नी ने शोर मचा दिया. आसपास से गुजर रहे राहगीर मौके पर रुक गए और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया. बताया गया है कि भीड़ ने रिंकू की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”> <a style=”color: #e03e2d;” title=”पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/cm-pushkar-singh-dhami-7-big-announcements-independence-day-2026-uttarakhand-ann-3175553″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
<p style=”text-align: justify;”>आरोपी पर अपनी पत्नी को भी यमुना नदी में फेंकने का प्रयास करने का आरोप है, जिसमें उसके हाथों में चोट आई है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस की खोजबीन करने वाली टीम लगातार बच्ची की तलाश में जुटी हुई है.
<h3 style=”text-align: justify;”>क्या है पूरा मामला ?
<p style=”text-align: justify;”>पुलिस की जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और पत्नी करीब 6 से 7 महीने से अपने पति से अलग रह रही थी. इस मामले में दहेज की मांग को लेकर पत्नी के साथ मारपीट और प्रताड़ित करने की बात भी सामने आ रही है. बताया गया है कि इसी वजह से पत्नी अपने मायके चली गई थी. बाद में रिंकू अपनी पत्नी को वापस घर ले आया और बाजार घूमने के बहाने बाहर लेकर गया.  अकबरा के पुल पर पहुंचने के बाद उसने पहले बेटी के साथ फोटो सेशन कराया और फिर बच्ची को यमुना में फेंक दिया.
<h3 style=”text-align: justify;”>पत्नी पर करता था शक 
<p style=”text-align: justify;”>डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने जानकारी देते हुए बताया कि एक पिता ने अपनी 11 महीने की बेटी को यमुना नदी में फेंक दिया. पति-पत्नी के बीच दहेज को लेकर विवाद चल रहा था और पति अपनी पत्नी पर शक भी करता था, जिसके चलते दोनों अलग रह रहे थे. डीसीपी के मुताबिक फोटो सेशन के दौरान आरोपी ने अपनी बेटी को यमुना नदी में फेंका. 
<p style=”text-align: justify;”>पुलिस की टीमें बच्ची की लगातार तलाश कर रही हैं. मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि 2 से 3 अन्य लोगों के वांछित होने की बात सामने आई है, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”लखनऊ में ‘मिनी इंडिया’, राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/lucknow-independence-day-celebration-2026-cm-yogi-flag-hoisting-ek-bharat-shreshtha-bharat-cultural-program-3175527″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: लखनऊ में ‘मिनी इंडिया’, राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
Source
Author
Follow Me
Other Articles
Previous
'जितनी आजाद भारत की, उतनी ही मेरी उम्र…' आजादी वाली रात को जन्मीं 'वीर चक्र' विजेता की पत्नी, नाम पड़ा विजय
Next
Kanpur News : एक आवाज पर बंदर हो जाते हैं नौ दो ग्यारह, जानिए कौन हैं ग्रीनपार्क में तैनात मंकी मैन नरेंद्र?
No Comment! Be the first one.
Leave a Reply Cancel reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Recent Posts
  • किसानों के लिए UP सरकार का तोहफा, इस एक योजना से बदल जाएगी जिंदगी, मिलेगी 90 प्रतिशत सब्सिडी
  • Ganga Expressway: 'टोल टैक्स दो, फ्री में तैराकी करो…' बाढ़ में डूबा गंगा-एक्सप्रेसवे का हिस्सा, लोगों ने लिए मजे
  • न बिजली का तामझाम, न रिमोट…खुद-ब-खुद हिलती-डुलती हैं भगवान कृष्ण और कंस की मूर्तियां, उंगली पर घूमता सुदर्शन चक्र
  • DM ऑफिस परिसर में मौजूद मस्जिद तोड़ा जाएगा, ₹65000000 का जुर्माना बरकरार, कोर्ट का फैसला
  • 'योगी राज में हम सुरक्षित, सपा सरकार में झूठे केस लादकर बनाया जाता था गुंडा', सहारनपुर में RLD की स्वाभिमान रैली में बोले मुस्लिम
Recent Comments
No comments to show.
Archives
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
Categories
  • National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme