अयोध्या में दिखेगा देवभूमि का रंग: ₹67.83 करोड़ से बनेगा उत्तराखंड अतिथि गृह, दिखेंगे हिमालय और कॉर्बेट के नजार
अयोध्या में उत्तराखंड सरकार 67.83 करोड़ रुपये की लागत से भव्य राज्य अतिथि गृह बनाने जा रही है. यह सिर्फ ठहरने का सरकारी गेस्ट हाउस नहीं, बल्कि रामनगरी में देवभूमि की संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य की ब्रांडिंग का बड़ा केंद्र होगा. इस अनोखे भवन के अलग-अलग फ्लोर ओम पर्वत, बर्फ से ढके ग्लेशियर, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क और पंचाचूली पर्वत श्रृंखला की थीम पर तैयार किए जाएंगे. यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाओं के साथ मिनी उत्तराखंड की जीवंत झलक मिलेगी.