शराब के लिए रुपए नहीं देने पर हत्या; हिस्ट्रीशीटर के भाई को पीट-पीटकर मार डाला
कानपुर के नवाबगंज में शराब के लिए रुपये देने से मना करने पर दबंगों ने 24 वर्षीय दिनेश निषाद को लात-घूंसों और ईंट से पीटकर मरणासन्न कर दिया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान छठवें दिन उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।