'सूप तो सूप बोले, चलनियों बोले जिसमें 72 छेद'… अखिलेश यादव पर बरसे केशव मौर्य, सपा प्रमुख को बताया 'बयानवीर'
Mirzapur News: यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मिर्जापुर के विंध्याचल धाम पहुंचे. यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान सपा सरकार पर निशाना साधा. डिप्टी सीएम ने तंज कसते हुए कहा- ‘सूप तो सूप बोले, चलनियों बोले जिसमें 72 छेद.’ उन्होंने 2027 में प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनने का दावा किया.