घर बुलाकर हत्या, पेट्रोल से शव जलाया; रुपयों के विवाद में होटलकर्मी से हैवानियत
अमरोहा के हसनपुर में घर से बुलाकर होटलकर्मी मुकेश की हत्या कर शव ईख के खेत में पेट्रोल डालकर जला दिया गया। बाइक भी जला दी गई। नंबर से चार घंटे बाद पहचान हुई। पिता की तहरीर पर सुखवीर व अज्ञात पर केस दर्ज हुआ। पुलिस के मुताबिक रुपयों के लेनदेन में हत्या हुई।