नकली नोटों के बाद अब नकली सिक्के, 20 रुपये के छह हजार के क्वाइन के साथ दो गिरफ्तार
सहारनपुर नगर कोतवाली पुलिस और एसओजी ने लाखनौर से 20 रुपये के छह हजार नकली सिक्कों के साथ दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। बरामद सिक्कों की कीमत 1.20 लाख रुपये है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर मुख्य सप्लायर तक पहुंचने में जुटी है।