लखनऊ में भरभराकर ढही पानी की टंकी; बाल-बाल बचे लोग, टला बड़ा हादसा
लखनऊ के राजाजीपुरम में पानी की टंकी तोड़ते समय उसका एक हिस्सा आबादी की ओर गिर गया। मलबे से कई मकानों के गेट, बाउंड्री और एसी क्षतिग्रस्त हो गए। तेज आवाज से लोग भूकंप समझकर घरों से बाहर निकल आए। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ