कौन है बलिया की स्मृति सिंह? जो BRICS में बनीं यूपी से इकलौती प्रतिनिधि
Smriti Singh Brics Summit 2026: बलिया की युवा सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता स्मृति सिंह ने दिल्ली में आयोजित BRICS Dialogue 2026 में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया. वह कार्यक्रम में यूपी से शामिल होने वाली इकलौती प्रतिनिधि रहीं. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के सामने ग्रामीण भारत, महिला सशक्तिकरण, युवा भागीदारी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी.