3 शहरों में ब्लैकलिस्ट फर्म को दोगुनी रेट पर मिला ठेका, कानपुर नगर निगम में टेंडर घोटाला
कानपुर नगर निगम में टेंडर को लेकर एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि अलीगढ़, आगरा और मध्य प्रदेश में ब्लैकलिस्ट की जा चुकी फर्म को कूड़ा निस्तारण और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का ठेका निर्धारित दर से दोगुनी कीमत पर दिया गया।