2 ARTO सस्पेंड, आरटीओ को कारण बताओ नोटिस; ऐक्शन में योगी के मंत्री दयाशंकर सिंह
प्रशासन को मिली शिकायतों का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी कानपुर ने अपर पुलिस उपायुक्त और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कानपुर नगर के साथ कानपुर नगर के RTO ऑफिस का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान वहां पर मौजूद लगभग 50 व्यक्तियों से पूछताछ की गई थी जिसमें 11 संदिग्ध व्यक्ति चिन्हित हुए थे।