15 दिन बाद फिर खुले मिर्जापुर के मशहूर वॉटरफॉल, पानी कम हुआ तो मिली एंट्री, लेकिन यहां जाना अब भी मना
Waterfalls in Mirzapur: मिर्जापुर में बारिश और बढ़े हुए पानी के चलते करीब 15 दिनों से बंद वॉटरफॉल अब एक बार फिर पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं. लखनिया दरी, सिद्धनाथ दरी, विंढमफॉल और टांडा फॉल समेत जिले के कई वॉटरफॉल पर अब पर्यटक पहुंच सकेंगे. हालांकि, पानी कम होने के बावजूद खतरनाक स्थानों, कुंड और प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने की इजाजत नहीं होगी. सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग और पुलिस की मौजूदगी भी बढ़ाई गई है. ऐसे में अगर आप मिर्जापुर के वॉटरफॉल घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो जानिए कहां जाने की अनुमति है और किन जगहों से अभी भी दूरी बनानी होगी.