हिंदू छात्राओं को बुर्का पहनाकर डांस कराने वाले स्कूल पर कार्रवाई, बिना मान्यता के मिलने पर सील
गोंडा में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को नकाब पहनाकर डांस कराने के मामले में स्कूल पर बड़ी कार्रवाई हुई है। जांच में विद्यालय बिना मान्यता के संचालित होता मिला। विभाग के बंद करने के निर्देश के बावजूद स्कूल चलता मिला, जिसके बाद उसे सील कर दिया।