Skip to content
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
lokmatdaily.in lokmatdaily.in lokmatdaily.in
  • Home
  • Home
Subscribe
Close
Search
National
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
By
August 7, 2026 2 Min Read
0
<p style=”text-align: justify;”>उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के ब्रजघाट में कांवड़ यात्रा के दौरान हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. टाटा मैजिक चालक अजीम की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना 31 जुलाई की सुबह की बताई जा रही है. गंभीर रूप से घायल अजीम को इलाज के लिए दिल्ली के अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.
<p style=”text-align: justify;”>मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. जबकि इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”CM योगी के दौरे से अंबेडकरनगर को नई रफ्तार, 194 परियोजनाओं की शुरुआत” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/cm-yogi-visit-gives-new-momentum-ambedkarnagar-194-projects-launched-3171946″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: CM योगी के दौरे से अंबेडकरनगर को नई रफ्तार, 194 परियोजनाओं की शुरुआत
<h3 style=”text-align: justify;”>क्या है पूरा मामला ?
<p style=”text-align: justify;”>पुलिस के अनुसार, अजीम की टाटा मैजिक की टक्कर कांवड़ लेने आए लोगों को लेकर जा रहे एक ऑटो से हो गई थी. हादसे के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. आरोप है कि ऑटो में सवार लोगों ने अजीम के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
<p style=”text-align: justify;”>मामले में पुलिस ने ऑटो चालक फरमान और मनीष, अंकित, लोकेश और शिवम के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है.
<h3 style=”text-align: justify;”>अजीम के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज 
<p style=”text-align: justify;”>इसी बीच मामले ने नया मोड़ भी ले लिया है. ऑटो चालक फरमान ने भी अजीम के खिलाफ अलग एफआईआर दर्ज कराई है. अपनी शिकायत में फरमान ने आरोप लगाया है कि अजीम ने वाहन से उसे कुचलने की कोशिश की। फरमान ने एफआईआर में यह भी लिखा है कि वह अपने गांव के कुछ लोगों को लेकर ब्रजघाट गंगा से कांवड़ लेने आया था.
<p style=”text-align: justify;”>फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
<p style=”text-align: justify;”><span style=”color: #e03e2d;”><a style=”color: #e03e2d;” title=”मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान पर अखिलेश का जिक्र कर चंद्रशेखर बोले- क्या वो सक्षम नहीं थे?” href=”https://www.abplive.com/states/up-uk/nagina-mp-chadrashekhar-azad-on-mohan-bhagwat-reservation-mentions-akhilesh-yadav-3171940″ target=”_blank” rel=”noopener”>यह भी पढ़ें: मोहन भागवत के आरक्षण वाले बयान पर अखिलेश का जिक्र कर चंद्रशेखर बोले- क्या वो सक्षम नहीं थे?
Source
Author
Follow Me
Other Articles
Previous
‘मुझे नियम मत सिखाइए’, रिजिजू पर भड़के खड़गे:सीतापुर के मिड-डे-मील में पानी जैसी सब्जी पर संजय सिंह का सवाल, सभापति ने रोका
Next
हथकरघा से 30 लाख लोगों को रोजगार, बुनकरों को मिला बड़ा लाभ
No Comment! Be the first one.
Leave a Reply Cancel reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Recent Posts
  • UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 4 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
  • दशहरा-दिवाली पर यूपी से दिल्ली-पंजाब के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, जानिए शेड्यूल
  • लखनऊ में एक बार फिर किफायती फ्लैट लेने का मौका, छह नई टाउनशिप को मिली मंजूरी
  • स्वाइन फ्लू संक्रमण के बीच डाक्टर को आया हार्टअटैक, आगरा के प्राइवेट अस्पताल में मौत
  • कोर्ट परिसर में वकील की पिटाई: हाईकोर्ट ने अब इंटेलिजेंस को सौंपी जांच, IB का क्यों इनकार?
Recent Comments
No comments to show.
Archives
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
Categories
  • National
Copyright 2026 — lokmatdaily.in. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme