हफ्ते भर में ही 40 से सीधे 65 के पार… लखनऊ से लेकर नोएडा तक चीनी के क्या हो गए दाम, जानें शहरवार ताजा रेट
Sugar prices Hike: जिस चीनी का भाव कुछ समय पहले 40 से 45 रुपये किलो के आसपास था. वही अब कई शहरों में 60 से 70 रुपये किलो तक पहुंच गई है. यानी रोजमर्रा की जरूरत की इस चीज ने भी आम आदमी के घरेलू बजट को प्रभावित करना शुरू कर दिया है. ऐसे में प्रति किलो 10 से 20 रुपये तक की बढ़ोतरी का सीधा असर पूरे महीने के बजट पर पड़ता है. आइये जानते हैं की आपके जिले में चीनी ने कितनी कड़वाहट घोली है.