सहारनपुर में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में दिखा जुनून, बागपत के युवाओं ने दौड़ में लिया हिस्सा, इतने हुए सिलेक्ट
आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO) मेरठ के अंतर्गत आने वाले 13 जिलों के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का शुभारंभ बीते कल डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में हुआ. भर्ती रैली के प्रथम चरण में बागपत जिले के अभ्यर्थियों ने आज भाग लिया, जिसमें भर्ती मैदान में युवाओं का उत्साह, जोश और देशभक्ति साफ दिखाई दी.