सहारनपुर नहीं पहुंच पाया सपा का डेलिगेशन, कोई हाउस अरेस्ट तो किसी को बीच रास्ते में रोका
सहारनपुर में मस्जिद ढहाए जाने के मामले में आने वाले सपा डेलिगेशन के नेताओं को घरों में ही पुलिस ने रोककर नजरबंद किया. आज सहारनपुर में जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचना था. सहारनपुर में ही कई नेताओं को घर में नजरबंद किया गया. वहीं कुछ नेताओं को बीच रास्ते में ही पुलिस ने रोक लिया. दरअसल, सपा ने ऐलान किया था कि उनका एक डेलिगेशन मस्जिद कमिटी से मिलने जाएगा.