सहारनपुर के PNB बैंक के मनी चेस्ट में मिले 17 करोड़ के नकली नोट की नई कहानी, 340 बंडलों से कैसे हुआ सारा खेल
सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के ‘करेंसी चेस्ट’ में असली नोटों की जगह नकली नोट रखे जाने का मामला सामने आया है और यहां कथित रूप से करीब 17 करोड़ रुपये अंकित मूल्य के नकली नोट मिले हैं. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. नकली नोट से जुड़े कथित गिरोह के सिलसिले में सदर बाजार पुलिस थाने में तीन बैंक अधिकारियों सहित चार लोगों के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया गया.