सहारनपुर की इस वेज बिरयानी के आगे चिकन बिरयानी भी फेल, स्वाद ऐसा कि हर दिन लगती है भीड़
सहारनपुर की दिल्ली रोड स्थित हसनपुर चुंगी के पास मोरपाल कश्यप की वेज बिरयानी इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. मुरादाबादी अंदाज में तैयार होने वाली इस बिरयानी में सोयाबीन और पनीर के साथ खास मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. ₹30 की हाफ प्लेट और ₹50 की फुल प्लेट वाली इस बिरयानी को खाने के लिए रोज 500 से 1000 तक लोग पहुंचते हैं.