सहारनपुर का ये मंदिर महाभारत काल से जुड़ा, दुर्योधन ने बनवाया तो भीम ने घुमा दिया था पूरा मंदिर, पढ़िए कहानी
Saharanpur News: सहारनपुर के बरसी गांव में स्थित बरसी महादेव मंदिर अपनी प्राचीनता और महाभारत काल से जुड़ी लोकमान्यताओं के कारण श्रद्धालुओं के बीच खास महत्व रखता है. मंदिर में स्थापित शिवलिंग के दर्शन और जलाभिषेक के लिए सावन व महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं. मंदिर से जुड़ी दुर्योधन और भीम की कथा इसे और भी खास बनाती है.