सहारनपुरः गांव की कच्ची सड़कों पर नंगे पांव दौड़ने वाली प्राची एशियन गेम्स में करेंगी देश प्रतिनिधित्व, 400 मीटर और 4×400 मीटर दौड़ में लेंगी भाग
सहारनपुर जिले की एथलीट प्राची चौधरी जापान में होने वाले 20वें एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने राष्ट्रीय खिलाड़ियों की टीम में उनका चयन किया है. इस प्रतिष्ठित खेल का आयोजन 19 सितंबर से चार अक्तूबर तक जापान के आईची नागोया शहर में होगा. प्राची चौधरी से पहले 2023 के एशियाई गेम में सिल्वर मेडल जीत चुकी है. इस बार परिवार ने गोल्ड मेडल की उम्मीद लगाई है.