'सर तन से जुदा' नारा देश के लिए खतरा' इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मौलाना तौकीर रजा को बताया मास्टरमाइंड, खारिज की जमानत
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरेली हिंसा के मुख्य आरोपी और इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खान की जमानत अर्जी को सिरे से खारिज कर दिया है. जस्टिस आशुतोष श्रीवास्तव की सिंगल बेंच ने सुनवाई के दौरान बेहद सख्त टिप्पणी करते हुए कहा कि ‘सर तन से जुदा’ जैसे भड़काऊ नारे देश की संप्रभुता और अखंडता के लिए गंभीर चुनौती हैं और यह सशस्त्र विद्रोह को बढ़ावा देते हैं.