संविधान को रौंद दिया, मस्जिद ध्वस्तीकरण पर भड़के इमरान मसूद; कहा-सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेंगे लड़ाई
इमरान मसूद ने कहा कि सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर की मस्जिद 1911 से पहले की थी। इसके मालिकाना हक को लेकर दस्तावेज मौजूद हैं। इसकी मिल्कियत आज भी वहीद खान और याकूब खान के नाम पर है। इसके बावजूद मस्जिद को गिरा दिया गया। कोई ये न समझे कि मस्जिद को शहीद कराकर उन्होंने बहुत बड़ा काम कर दिया है।